लोनी बॉर्डर पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद
8/17/2026
0
गाजियाबाद। थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को एक व्यक्ति ने थाना लोनी बॉर्डर में तहरीर देकर बताया था कि उसके कमरे से मोबाइल फोन चोरी हो गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए पुलिस टीम गठित की।
17 अगस्त 2026 को थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान लालबाग कीकर जंगल के पास से दो आरोपियों मेहरदास और सद्दाम को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।
पूछताछ में हुआ खुलासा
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बरामद मोबाइल उन्होंने बलराम नगर से चोरी किया था। आरोपी मोबाइल चोरी कर राह चलते लोगों को बेच देते थे और उससे मिलने वाले पैसों को आपस में बांटकर अपने शौक पूरे करते थे।
गिरफ्तार आरोपी
1. मेहरदास पुत्र वेदपाल सिंह, निवासी राजीव गार्डन, मंगल बाजार, थाना लोनी बॉर्डर, गाजियाबाद, उम्र करीब 29 वर्ष।
2. सद्दाम पुत्र मोमीन, निवासी राजीव गार्डन, मंगल बाजार, थाना लोनी बॉर्डर, गाजियाबाद, उम्र करीब 28 वर्ष।
बरामदगी
- चोरी का 01 मोबाइल फोन।
आपराधिक इतिहास
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना लोनी बॉर्डर में मोबाइल चोरी से संबंधित एक अभियोग दर्ज है। वहीं आरोपी मेहरदास के खिलाफ चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट से संबंधित 04 अभियोग पहले से पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें


