दिल्ली से चोरी मोटरसाइकिल लेकर बेचने जा रहा था युवक, अंकुर विहार पुलिस ने दबोचा
8/17/2026
0
गाजियाबाद। थाना अंकुर विहार पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दिल्ली से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद बाइक के संबंध में दिल्ली के ई-पुलिस स्टेशन एमवी थैफ्ट में चोरी का मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त 2026 को थाना अंकुर विहार पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मौहम्मद शमीम पुत्र मौहम्मद इस्लाम, निवासी इनाम विहार, थाना अंकुर विहार, गाजियाबाद, उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।
पूछताछ में कबूला चोरी का राज
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली से मोटरसाइकिल चोरी करता था और बाद में उन्हें कम कीमत पर बेचकर पैसे कमाता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बरामद मोटरसाइकिल करीब 2-3 महीने पहले दिल्ली से चोरी की थी और उसे अब तक छिपाकर रखा हुआ था। सोमवार को वह बाइक बेचने के लिए जा रहा था, तभी चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
दिल्ली में दर्ज था चोरी का मुकदमा
पुलिस जांच में पता चला कि बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में दिल्ली के ई-पुलिस स्टेशन एमवी थैफ्ट में पहले से चोरी का अभियोग पंजीकृत है। मोटरसाइकिल की बरामदगी के संबंध में थाना अंकुर विहार में धारा 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
मौहम्मद शमीम पुत्र मौहम्मद इस्लाम, निवासी इनाम विहार, थाना अंकुर विहार, गाजियाबाद, उम्र करीब 20 वर्ष।
बरामदगी
- चोरी की 01 मोटरसाइकिल
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें


