श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर पिंक बूथ द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर छात्राओं के साथ भाई-बहन का पवित्र बंधन मनाया गया (Shri Dudheshwar Nath Mandir Pink Booth celebrated the sacred bond of brother and sister with the girl students on the occasion of Rakshabandhan festival)
8/08/2025
0
गाजियाबाद। कमिश्नरेट गाजियाबाद के कोतवाली नगर अंतर्गत पिंक बूथ, श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर की पहल पर शंभू दयाल डिग्री कॉलेज में रक्षाबंधन पर्व को विशेष रूप से मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीकात्मक निर्वहन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य न सिर्फ रक्षाबंधन के भावनात्मक महत्व को दर्शाना था, बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और साइबर जागरूकता का संदेश भी प्रसारित करना था।
इस कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त श्री रितेश त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक श्री धर्मपाल सिंह, महिला थाना प्रभारी श्रीमती रितु त्यागी, पिंक बूथ प्रभारी श्रीमती रूबी उपाध्याय, साइबर सेल एवं थाना कोतवाली के पुलिसकर्मी, साथ ही कई एनजीओ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं और महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा के उपायों तथा साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी प्रदान की। साथ ही उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया।
यह आयोजन समाज में महिला सुरक्षा, सम्मान और सहयोग की भावना को मजबूती प्रदान करने वाला एक सराहनीय प्रयास रहा।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें