SSR-2027 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, विशेष अभियान में सहयोग की अपील
11/26/2026
0
गाजियाबाद, 25 नवंबर 2026। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR-2027) के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही आगामी विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई।
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने अब तक की पुनरीक्षण कार्यवाही, पोलिंग स्टेशनों के सम्भाजन तथा फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा फॉर्म-9, 10, 11, 11ए एवं 11बी के माध्यम से तैयार की गई दावों और आपत्तियों की सूचियों के संबंध में भी प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया।
प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) की नियुक्ति पर विशेष जोर देते हुए राजनीतिक दलों से अनुरोध किया गया कि वे मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही 28 एवं 29 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले विशेष अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पात्र एवं ऐसे मतदाताओं, जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, उनके नाम दर्ज कराने तथा मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन के लिए निर्धारित प्रपत्रों के प्रति आमजन को जागरूक करने पर जोर दिया।
बैठक में मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और आगामी विशेष अभियान में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें


