ई-रिक्शा वायरिंग चोरी करते दो आरोपी हिरासत में, 27 वायरिंग तार बरामद
8/02/2026
0
गाजियाबाद। थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने कार्ट इंडिया फैक्ट्री में ई-रिक्शा वायरिंग तार चोरी करने वाले दो आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से चोरी किए गए 27 ई-रिक्शा वायरिंग तार बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना ट्रोनिका सिटी में धारा 305(A) एवं 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान अरबाज (24 वर्ष) पुत्र महरदीन और सूरज (21 वर्ष) पुत्र अर्जुन शहानी, निवासी बदरपुर, थाना ट्रोनिका सिटी, गाजियाबाद के रूप में हुई है।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे कार्ट इंडिया फैक्ट्री में ई-रिक्शा वायरिंग तार चोरी करने के इरादे से घुसे थे। उन्होंने 27 वायरिंग तार चोरी कर लिए थे और उन्हें लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान फैक्ट्री कर्मचारियों ने उन्हें देख लिया और मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 27 ई-रिक्शा वायरिंग तार बरामद कर लिए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अरबाज के खिलाफ पहले से थाना ट्रोनिका सिटी में बलवा, एनडीपीएस एक्ट, विस्फोटक पदार्थ बरामदगी और हत्या के प्रयास सहित कुल पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें


