राजस्थान की जनता को भी फ्री बिजली और अच्छा इलाज मिलना चाहिए- भगवंत मान (The people of Rajasthan should also get free electricity and good treatment - Bhagwant Mann)

0
 राजस्थान में भी दिल्ली जैसे शानदार स्कूल-अस्पताल बन सकते हैं, इसके लिए ‘आप’’ की ईमानदार सरकारी लेकर आनी होगी - अरविंद केजरीवाल

दिल्ली और पंजाब की तरह राजस्थान में भी जनता झाड़ू चलाकर भाजपा-कांग्रेस की सफाई करने के लिए तैयार है- भगवंत मान


 राजस्थान । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ राजस्थान के जयपुर में तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से अब तक कांग्रेस ने 48 साल और भाजपा ने 18 साल राजस्थान में राज किया, फिर भी किसान-मजदूर आत्महत्या कर रहे हैं। 1993 से भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर बारी-बारी से राजस्थान को लूटा है। ये एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं, लेकिन आजतक किसी को जेल नहीं भेजा, क्योंकि इनकी आपस में सेटिंग है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोनों पार्टियों के अंदर लड़ाई चल रही है। ये जनता के लिए नहीं, बल्कि सीएम की कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं। राजस्थान में भी दिल्ली जैसे शानदार स्कूल-अस्पताल बन सकते हैं, लेकिन इसके लिए ‘आप’’ की ईमानदार सरकारी लानी होगी।

जयपुर में तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आजादी के बाद से आज तक राजस्थान में 48 साल कांग्रेस ने राज किया है और 18 साल भाजपा ने राज किया है। अब कांग्रेस और भाजपा वाले ये नहीं कह सकते हैं कि राजस्थान की जनता ने हमें मौका नहीं दिया। 48 साल बहुत होते हैं और 18 साल भी बहुत होते हैं। इसके बावजूद हम देख सकते हैं कि राजस्थान का क्या हाल है? राजस्थान में बहुत गरीब है। किसान-मजदूर आत्महत्या कर रहे हैं। किसानों को अपनी फसल के दाम नहीं मिल रहे हैं। बेरोजगारी और महंगाई है और पेपर लीक हो रहे हैं। पूरे राजस्थान का बहुत बुरा हाल है। 
1993 से लेकर आज तक राजस्थान में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस की सरकार बनती आई है। लोगों ने बारी-बारी कांग्रेस और भाजपा को मौका दिया है।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में भी पहले भाजपा-कांग्रेस चल रहा था। दिल्ली की जनता ने भाजपा और कांग्रेस की सफाई कर दी और आम आदमी पार्टी की सरकार बना दी। पहली बार कांग्रेस की जीरो सीट और भाजपा की 3 सीट आई थी। पंजाब के लोगों ने भी यही किया। वहां भी एक तरफ भाजपा-अकाली दल का गठबंधन था और दूसरी तरफ कांग्रेस थी और दोनों में पांच-पांच साल राज करने को लेकर सेंटिंग थी। वहां भी जब आम आदमी पार्टी आई तो दोनों को साफ कर दिया और 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी की 92 सीटें आईं। दिल्ली और पंजाब में लोग क्रांति ले आए और उसका असर पूरे देश की जनता देख रही है। दिल्ली में शानदार स्कूल, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनने लग गए। गरीबों के बच्चों को अच्छी पढ़ाई मिलने लग गई। सरकारी स्कूलों को ठीक करना कांग्रेस और भाजपा के वश की बात नहीं है। आजादी के 75 साल बाद एक शख्स आया जिसने सरकारी स्कूल ठीक करने शुरू किए ।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमने स्कूल-अस्पताल व्यवस्था ठीक की है । बिजली फ्री कर दी। घर-घर पानी पहुंचा दिया। सड़कें बनवाई। ये सारे काम अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने शुरू कर दिया है। पंजाब में अब स्कूल-अस्पताल ठीक होने लगे हैं और 500 मोहल्ला क्लीनिक भी बन गए हैं। दवाइयां व टेस्ट फ्री है। पंजाब में बिजली भी फ्री कर दी है। पंजाब में ‘आप’ की सरकार ने एक साल में 27 हजार सरकारी नौकरिया दे दी। साथ ही, कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर दिए। ये सारे अच्छे काम राजस्थान में भी हो सकता है, लेकिन इसके लिए बड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। एक-एक घर जाकर वोट मांगनी पड़ेगी। 



‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राजस्थान की जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार लेकर आइए। हमें राजनीति करनी नहीं आती है, हमें स्कूल बनवाने आते हैं। अगर आपको राजनीति, भ्रष्टाचार चाहिए तो उनको वोट दे देना, अगर अपने बच्चे के लिए स्कूल बनवाना है तो मेरे पास आ जाना। मैं स्कूल बनवा दूंगा। अस्पताल व सड़कें बनवानी है, पानी और बिजली चाहिए तो मेरे पास आ जाना। मैं पानी और बिजली का इंतजाम कर दूंगा। लेकिन अगर गंदगी, नौटंकी, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, राजनीति चाहिए तो उनके पास चले जाना। ये सब हमें नहीं आता है। राजस्थान में एक बार भाजपा तो एक बार कांग्रेस की सरकार बनती आई है। इस हिसाब से अब भाजपा का नंबर है। 

राजस्थान की जनता के पास अभी तक कोई विकल्प नहीं था, लेकिन अब आम आदमी पार्टी विकल्प है - भगवंत मान

वहीं, पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान ने कहा कि राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस ने बारी-बारी से 5-5 साल राजस्थान को लूटा। अभी तक जनता के पास कोई विकल्प नहीं था, लेकिन भगवान ने अब झाड़ू भेज दी है, जो इस गंदगी की सफाई करेगा। 16 मार्च को पंजाब में ‘‘आप’’ की सरकार को एक साल पूरे हो जाएंगे। पंजाब में 117 में से 92 सीटें आम आदमी पार्टी को मिली थी, जिसमें बीजेपी को केवल 2 सीट मिली। दिल्ली-पंजाब की तरह राजस्थान में भी जनता झाड़ू चलाने के लिए तैयार बैठी है। अब राजस्थान की जनता के पास आम आदमी पार्टी का विकल्प आ गया है। भाजपा को मालूम है कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने शानदार स्कूल बना दिए हैं, जहां गरीबों के बच्चे पढ़ कर डॉक्टर वकील बन रहे हैं। पढ़-लिखकर ये बच्चे समझदार हो गए तो सोच कर वोट डालेंगे। फिर कांग्रेस और बीजेपी को कोई भी वोट नहीं डालेगा। अब गरीब व्यक्ति का दिल्ली सरकार के अस्पतालों में फ्री इलाज होता है। केजरीवाल सरकार ने इतने काम किए, फिर भी दिल्ली पर एक रुपए का कर्जा नहीं होने दिया। 
राजस्थान की जनता को भी फ्री बिजली और अच्छा इलाज मिलना चाहिए- भगवंत मान

उन्होंने कहा कि राजस्थान के छात्रों को नौकरी उनकी डिग्री के हिसाब से मिलनी चाहिए। राजस्थान के बुजुर्गों को अच्छा इलाज फ्री में मिलना चाहिए। बिजली फ्री होनी चाहिए।  इन राजस्थान के लोगों के पास ईवीएम में दो ही बटन दबाने को मिलते थे और उन्हीं में से एक दबाना पड़ता था। लेकिन अगर किस्मत बदलनी हैं तो इस बार बटन बदलना पड़ेगा ।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top