यूपी के 12 लाख शिक्षाकर्मियों को बड़ी सौगात, ₹5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज
7/08/2026
0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' के तहत प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं उनके आश्रितों को ₹5 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल रहा है।
इस योजना के दायरे में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया, वार्डन तथा अन्य शिक्षणेत्तर कर्मचारी शामिल हैं। योजना का उद्देश्य शिक्षा से जुड़े सभी कार्मिकों और उनके परिवारों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना के सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों और शिक्षा कर्मियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी लाभार्थियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा के साथ-साथ शिक्षकों की सुरक्षा और सम्मान को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
यह योजना शिक्षकों और शिक्षा कर्मियों को गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक चिंता से राहत प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें


