गाजियाबाद पुलिस का 'वादी संवाद दिवस' सफलतापूर्वक आयोजित, पीड़ितों को मिली मामलों की प्रगति की जानकारी
7/09/2026
0
गाजियाबाद | KJHTEJ News
जनता को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाने की दिशा में कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त के निर्देशन में प्रत्येक बुधवार आयोजित होने वाले 'वादी संवाद दिवस' के तहत 8 जुलाई 2026 को कमिश्नरेट के सभी थानों में वादियों से संवाद स्थापित किया गया।
वादी संवाद दिवस का मुख्य उद्देश्य पुलिस और वादियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना, जांच प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना तथा पीड़ितों का पुलिस पर विश्वास मजबूत करना है। कार्यक्रम के दौरान विवेचनाधीन एफआईआर, एनसीआर और गुमशुदगी से संबंधित मामलों के वादियों को संबंधित थानों पर बुलाया गया।
थानों में संबंधित विवेचकों ने वादियों को उनके मामलों की वर्तमान स्थिति, जांच की प्रगति और आगे की कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही वादियों द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का तथ्यात्मक एवं संतोषजनक उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया गया।
कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक पीड़ित को समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी न्याय प्रक्रिया से जोड़ना है। वादी संवाद दिवस के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करने का प्रयास लगातार जारी है।
KJHTEJ News
"सच के साथ, हर खबर आपके पास"
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें


