जामिया मिल्लिया इस्लामिया के डॉ. मोहम्मद फैजुल्लाह खान ‘एक शाम दिव्यांगजन के नाम’ कार्यक्रम में सम्मानित
10/03/2026
0
नई दिल्ली, 29 सितंबर 2026: दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के अधिकार, समावेशन, गरिमा और सशक्तिकरण को समर्पित ‘एक शाम दिव्यांगजन के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) के डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी (ZHMWS) के सचिव एवं दिव्यांगजनों के लिए नोडल एवं शिकायत निवारण अधिकारी डॉ. मोहम्मद फैजुल्लाह खान को दिव्यांग शिक्षा, पुनर्वास, समावेशन और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता तथा दिल्ली के मंत्री श्री रविंद्र इंद्रजीत सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जामिया मिल्लिया इस्लामिया के चाइल्ड गाइडेंस सेंटर (CGC) के नसीम अहमद ने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को हाथ से चित्रित विशेष स्टोल भेंट किया। इस भावपूर्ण पहल ने कार्यक्रम को और यादगार बना दिया।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ और कुलसचिव प्रो. मोहम्मद महताब आलम रिजवी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय दिव्यांगजनों के लिए समावेशी शिक्षा, सुगम्यता, पुनर्वास और समान अवसरों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें


