लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने शुरू कराया विशेष गड्ढा भराव अभियान (Loni MLA Nand Kishore Gurjar started a special pothole filling campaign)
9/13/2025
0
लोनी, 13 सितंबर 2025।
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने शनिवार सुबह दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर शिव विहार से लोनी तिराहा तक विशेष गड्ढा भराव अभियान का शुभारंभ किया। प्रातः 6 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरकर उन्होंने स्वयं गड्ढों में सामग्री डलवाकर मरम्मत कार्य कराया और घंटों तक अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्विनी कुमार, राहुल श्याम सुंदर, जितेंद्र गुप्ता, सभासद रोहित भारद्वाज, टीटू ठाकुर, कृष्ण बंसल, बिट्टू तोमर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि जलनिकासी की खराब व्यवस्था और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा दंडित किए जाने के बावजूद मरम्मत हेतु आवश्यक स्वीकृति नहीं दी गई। जनता की समस्या को देखते हुए 40 लाख रुपये की निधि जारी कर मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर पूरी निधि सड़क सुधार पर खर्च की जाएगी।
इसके साथ ही विधायक ने बेहटा नहर रोड चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्रवासियों को जल्द स्थायी समाधान मिलेगा।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें