सरोवर पोर्टिको होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, 11 पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू, 3 गिरफ्तार
2/11/2026
0
गाज़ियाबाद के थाना कौशांबी क्षेत्र में स्थित सरोवर पोर्टिको होटल (महागुन मॉल, सेक्टर-3F, वैशाली) में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के बड़े रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। सहायक पुलिस आयुक्त, इंदिरापुरम और थाना कौशांबी पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 11 पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया तथा 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
दिनांक 11 फरवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि होटल में भोली-भाली व आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को बहला-फुसलाकर देह व्यापार में धकेला जा रहा है। सूचना मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में तत्काल छापेमारी की गई।
11 महिलाएं रेस्क्यू, आपत्तिजनक सामग्री बरामद
पुलिस टीम ने होटल में छापा मारकर:
11 पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया
3 आरोपियों को गिरफ्तार किया
01 पुड़िया अवैध गांजा
01 छोटी पुड़िया अवैध चरस
अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की
चार अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
राहुल शर्मा (46 वर्ष) – संचालक/मैनेजर, निवासी वैशाली, गाज़ियाबाद
अंकित चौहान (19 वर्ष) – निवासी अलीगढ़
सुनील (39 वर्ष) – निवासी अलीगढ़
फरार आरोपी:
सुमित रावत
राहुल
नितोष
अफजल
पूछताछ में क्या खुलासा हुआ?
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आर्थिक लाभ के लिए महिलाओं को नौकरी व पैसों का लालच देकर इस अवैध धंधे में शामिल करते थे। ग्राहकों से भारी रकम वसूली जाती थी, जिसमें से महिलाओं को केवल भरण-पोषण हेतु कुछ राशि दी जाती थी।
पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि इस नेटवर्क में विदेशी महिलाओं के शामिल होने की भी संभावना है। इस संबंध में जांच जारी है।
कानूनी कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें


