महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
10/25/2025
0
गाजियाबाद। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत पुलिस आयुक्त गाजियाबाद के निर्देशानुसार 25 अक्टूबर 2025 को ग्रामीण जोन कमिश्नरेट क्षेत्र में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
थाना ट्रोनिका सिटी की मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा क्षेत्र में मौजूद महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। टीम ने महिलाओं को यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की असुविधा, अपराध, असुरक्षा या समस्या की स्थिति में वे तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181 और 1930 पर संपर्क कर सकती हैं।
कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने प्रतिभागियों को सरकारी योजनाओं और साइबर क्राइम से बचाव से संबंधित जानकारी भी दी। महिलाओं को सतर्क रहने, सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मौके पर पंपलेट भी वितरित किए गए, जिनमें महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई थी। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के अभियानों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और समाज में सुरक्षा का वातावरण बनाना है।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें


