उत्तर प्रदेश पुलिस का बड़ा अभियान: मुठभेड़ों में 9,467 अपराधी घायल, 30 हजार से अधिक गिरफ्तार (Big operation of Uttar Pradesh Police: 9,467 criminals injured in encounters, more than 30 thousand arrested)
7/17/2025
0
— लखनऊ, 17 जुलाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश सरकार की सख्त कानून व्यवस्था और "जीरो टॉलरेंस नीति" के तहत अपराधियों के खिलाफ लगातार की जा रही पुलिस कार्रवाई ने अपराधियों की कमर तोड़ दी है। पिछले आठ वर्षों में पुलिस ने 30,694 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, जबकि 9,467 अपराधियों को मुठभेड़ों में पैर में गोली लगी।
डीजीपी राजीव कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2017 से अब तक 14,973 पुलिस मुठभेड़ें हुईं, जिनमें से 238 अपराधी मारे गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश थे— “अपराध या उत्तर प्रदेश— दोनों में से कोई एक चुनें”, जिसका असर अब साफ नजर आ रहा है।
🔹 मेरठ जोन सबसे आगे
पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ ज़ोन में सबसे अधिक कार्रवाई हुई, जहां 7,969 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 2,911 मुठभेड़ों में घायल हुए।
इसके बाद अन्य जोनों का विवरण इस प्रकार है:
आगरा ज़ोन: 5,529 गिरफ्तार, 741 घायल
बरेली ज़ोन: 4,383 गिरफ्तार, 921 घायल
वाराणसी ज़ोन: 2,029 गिरफ्तार, 620 घायल
🔹 कमिश्नरेट सिस्टम में भी कड़ी कार्रवाई
कमिश्नरेट क्षेत्रों में भी कार्रवाई प्रभावशाली रही:
गौतमबुद्ध नगर: 1,983 गिरफ्तार, 1,180 घायल
गाजियाबाद: 1,133 गिरफ्तार, 686 घायल
आगरा: 1,060 गिरफ्तार, 271 घायल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्पष्ट नीति रही है कि उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। इसके लिए पुलिस बल को अत्याधुनिक हथियारों, टेक्नोलॉजी और प्रशिक्षण से सुसज्जित किया गया है। लगातार कार्रवाई और सख्त नीति के चलते उत्तर प्रदेश आज देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में गिना जाने लगा है।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें