संस्था महिला सखियों द्वारा ब्रज -होली मिलन समारोह अंतर्गत चंदन संग पुष्प रंगों की फुहार आनंदोत्सव कार्यशाला संपन्न (The workshop of Anand Utsav with sandalwood and flower colours was concluded under the Braj-Holi Milan Samaroh organized by the women friends of the आर्गेनाइजेशन)
3/18/2025
2 minute read
0
झाँसी।सामाजिक संस्था नव-प्रभात के तत्वाधान में महानगर महिला प्रकोष्ठ कृति द्वारा सभी आयु वर्ग की महिलाओं लड़कियों को सशक्त व स्वाबलंबी बनाये जाने के उद्देश्य से नारी अंतर्मन की रचनात्मक / सृजनात्मक प्रतिभाओं का सर्वोत्कृष्ट विकास करने में सहयोगी महिला सदस्यों के आनंद-उल्लास- मनोरंजन समूह ग्रुप कृति फ्रेंडस क्रिएटिविटी क्लब की महिला सदस्यों द्वारा रंगोत्सव महापर्व ब्रज-होली मिलन समारोह अंतर्गत चंदन संग पुष्प रंगों की फुहार आनंद उत्सव के शुभ अवसर पर एकदिवसीय सामाजिक सखी सम्मान समारोह संग आनंदोत्सव कार्यशाला का आयोजन वृंदावन लाल वर्मा पार्क, झांसी में किया गया।
आनंदोत्सव कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्था महिला प्रकोष्ठ कृति राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपम अग्रवाल उपस्थित रहीं।
आनंदोत्सव में उपस्थित सभी सखियों ने रंगो के महापर्व होली- रंग पंचमी की पावन बेला पर आयोजित आनंदोत्सव अंतर्गत सखी कामिनी नाहर व स्वाति राठौर ने (श्री कृष्णा),सखी कावेरी यादव जी एवं रुचि निगम ने (राधा- रानी) एवम अन्य सभी सखियों ने गोपियों के स्वरूप मे ब्रज-रासलीला व होली का आनंदमई उत्साह,उमंग उल्लास,आनंद से परिपूर्ण बुंदेली लोकगीत, गाने , श्रृंगार भाव प्रेरणा स्लोगन् , नृत्य ,हास्य व्यंग एवं खेलकूद के माध्यम से मनोरंजक वातावरण समायोजित कर स्वयं के अंतर्मन में छुपी हुई प्रसन्नता को सभी सखियों के सानिध्य में हंसी खुशी एवं आत्मिक खुशियों के रूप में महसूस किया।
आनंदोत्सव कार्यशाला में मुख्य अतिथि संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपम अग्रवाल ने आनंदोत्सव कार्यशाला खेलकूद मनोरंजन में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सखियों जिनमे वरिष्ठ सखी कुसुम कैथवास , रुचि निगम ,नम्रता गुप्ता , को एवं कामनी नाहर , स्वाति राठौर जी, कावेरी यादव व रुचि निगम को परफॉर्मर्स विशेष सरप्राइस गिफ्ट देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन अनुशासन संयोजिका अर्चना अग्रवाल ने किया
अंत में संस्था अनुशासन निगरानी प्रभारी सौरभ अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त किया
आनंद उत्सव कार्यक्रम में रूपम अग्रवाल ,कविता गुप्ता,प्रिया अवस्थी,अर्चना अग्रवाल, सहित प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सभी सखियों, सम्मानित सदस्यगणों एवम मीडिया बंधुओ का विशेष सहयोग एवं योगदान सराहनीय रहा।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें