लोनी के लॉर्ड कृष्णा स्कूल में विज्ञान के छात्रों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी। (Exhibition organised by science students at Lord Krishna School, Loni.)
3/01/2025
0
लोनी के रामपार्क स्थित लॉर्ड कृष्णा स्कूल में छात्रों द्वारा एक्जीविशन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सत्यपाल प्रधान जिला अध्यक्ष भाजपा गाज़ियाबाद व विशिष्ठ अतिथि रवि धामा जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा गाज़ियाबाद रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष सत्यपाल प्रधान ने फीता काटकर प्रदर्शनी का आरंभ किया।
लॉर्ड कृष्णा स्कूल के सभी होनहार विद्यार्थियों ने अपने अलग अलग विषयों में बेहतरीन कलाकृतियों का शानदार प्रदर्शन किया। सभी विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में भाग लेकर देश हित मे सहयोग करने का संदेश दिया। जिसमें विज्ञान के विद्यार्थियों ने सूक्ष्मदर्शी, और अन्य अलग अलग छात्रों ने अपने अपने विषयों पर स्मार्ट सिटी, वॉटर कूलर, आर ओ सिस्टम बनाकर बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। सभी होनहार विद्यार्थियों को फर्स्ट सेकंड, थर्ड के क्रमानुसार जिला अध्यक्ष ने पुरष्कृत किया।
सत्यपाल प्रधान व रवि धामा गौरक्षक ने इतना शुन्दर कार्यक्रम आयोजित करने पर स्कूल के प्रबंधक नालिनाक्ष भारद्वाज एडवोकेट, स्कूल की मुख्य प्रधानाध्यापक श्रीमती कृष्णा भारद्वाज एवं वाईस प्रिंसीपल पूर्णिमा भारद्वाज व उनके समस्त सह अध्यापिकाओं, सह अध्यापकों का आभार व्यक्त किया। भाजपा जिला अध्यक्ष ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज इस प्रदर्शनी को देखकर मैं आश्वस्त हुँ की आने वाला समय, भविष्य लॉर्ड कृष्णा स्कूल के बच्चों का है। जितनी मेहनत से छात्रों ने कला आकर्ति बनायी है उससे लोनी में भी देश के सबसे अच्छे वैज्ञानिक, इंजीनियर, डॉक्टर बनकर विश्व मे लोनी के नाम का परचम लहराएंगे। इस सुंदर कार्यक्रम के आयोजन में राकेश वैध जिला उपाध्यक्ष भाजपा, शिवम कुमार मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा, कपिल कुमार भी साथ रहे।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें