बाबा साहेब के विजन से ही सशक्त होगा अंत्योदय: चौधरी चैनपाल
4/16/2026
0
मोदीनगर। दिनांक 16 अप्रैल 2026 को मोदीनगर स्थित छतरी वाले मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल की अध्यक्षता में संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर एक विशेष सम्मान अभियान के अंतर्गत “विधानसभा संगोष्ठी” का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला संयोजक एवं मंच संचालक के रूप में जिला महामंत्री देवेन्द्र चौधरी तथा कार्यक्रम संयोजक के रूप में जिलामंत्री सुधा जाटव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगोष्ठी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं क्षेत्र की विधायक डॉ. मंजू शिवाच जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए बाबा साहेब के जीवन दर्शन एवं आधुनिक भारत के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंत्योदय की भावना और बाबा साहेब का दृष्टिकोण
मुख्य वक्ता विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब का संघर्षपूर्ण जीवन और उनके विचार भारतीय जनता पार्टी की “अंत्योदय” — अर्थात अंतिम व्यक्ति के उत्थान — की संकल्पना का मूल आधार हैं।
संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर
संगोष्ठी में वक्ताओं ने समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान, उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने तथा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।
डॉ. मंजू शिवाच ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा,
“बाबा साहेब केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति के महान अग्रदूत थे। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ‘पंचतीर्थ’ के माध्यम से उनके सम्मान को वैश्विक स्तर पर स्थापित कर रही है।”
सामाजिक समरसता का लिया संकल्प
इस अवसर पर उपस्थित सभी वक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के संदेश — “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” — को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में समरसता और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं बाबा साहेब के जयकारों के साथ हुआ।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, चेयरमैन मोदीनगर विनोद वैशाली, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन कृष्णवीर सिंह, गन्ना समिति चेयरमैन राजन चौधरी, धर्मपाल मास्टर, अमित तिसावर, जिला मंत्री तीशा गोस्वामी, पिंकी चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें


