गाजियाबाद प्रशासन की अपील: ईरान-इराक में रह रहे नागरिकों का विवरण दें
3/01/2026
0
ईरान और इराक क्षेत्र में जारी युद्ध एवं सुरक्षा-संघर्ष की गंभीर स्थिति को देखते हुए जनपद गाजियाबाद प्रशासन ने महत्वपूर्ण अपील जारी की है। जिला प्रशासन ने ऐसे सभी नागरिकों का विवरण तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है, जो वर्तमान में ईरान या इराक में निवास कर रहे हैं, नौकरी या व्यवसाय के सिलसिले में वहां मौजूद हैं, यात्रा पर गए हैं, किसी कारणवश फंसे हुए हैं अथवा हाल ही में वहां से भारत लौटे हैं।
प्रशासन का कहना है कि यह जानकारी प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, आवश्यक सहायता प्रदान करने, त्वरित संपर्क स्थापित करने तथा केंद्र और राज्य सरकार के साथ समन्वय कर समयबद्ध कार्यवाही करने के उद्देश्य से एकत्र की जा रही है। किसी भी आपात स्थिति में शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के लिए यह विवरण अत्यंत आवश्यक बताया गया है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि उनके परिवार का कोई सदस्य, रिश्तेदार या परिचित इन देशों में मौजूद है तो उसका पूरा विवरण निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराएं। विवरण में संबंधित व्यक्ति का नाम, पासपोर्ट नंबर, वहां का वर्तमान पता, भारत का स्थायी पता, संपर्क नंबर, वहां जाने का उद्देश्य तथा वर्तमान स्थिति (सुरक्षित/संपर्क में/फंसे हुए) स्पष्ट रूप से अंकित करना अनिवार्य है।
उक्त जानकारी संबंधित तहसील कार्यालय, उप जिलाधिकारी कार्यालय अथवा जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित माध्यम से तत्काल उपलब्ध कराई जा सकती है। प्रशासन ने कहा है कि यह सूचना जनहित एवं नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से जारी की गई है।
जानकारी निम्न अधिकारियों को भी सीधे दी जा सकती है—
श्री सौरभ भट्ट, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), गाजियाबाद – मोबाइल: 8528180592
श्री वैभव पाण्डेय, आपदा विशेषज्ञ, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गाजियाबाद – मोबाइल: 8127652559
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त सूचना पर ही विश्वास करें।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें


