लोनी विधानसभा में समाजवादी पार्टी की स्वजन पी.डी.ए. चौपाल का भव्य आयोजन - ललित गुर्जर अध्यक्ष, लोनी विधानसभा समाजवादी पार्टी

0
संवाददाता –उमेश कुमार

लोनी विधानसभा, 9 नवंबर 2025 – जनपद गाजियाबाद की लोनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रिस्तल, न्यू विकास नगर एवं पावी में आज समाजवादी पार्टी (सपा) के स्वजन पी डी ए चौपाल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इन चौपालों के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री रमेश प्रजापति रहे। मुख्य अतिथि रमेश प्रजापति ने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनता की धर्म एवं आस्था का व्यापार कर उनकी भावनाओं के साथ छलावा किया है। हिंदू-मुस्लिम के नाम पर वोट प्राप्त करने हेतु आपसी भाईचारे को नष्ट करने का घृणित कार्य किया गया है। देश को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रख दिया गया है, जबकि गरीबों, किसानों एवं व्यापारियों के हक-अधिकार छीन लिए गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस अन्याय के खिलाफ भाजपा को सत्ता से बेदखल कर समाजवादी सरकार स्थापित की जाए। 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया जाए। चौपाल में मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष अनिल प्रजापति, मेरठ दौराला से नीटू प्रजापति (जिला सचिव), लोनी विधानसभा अध्यक्ष ललित गुर्जर, बनवारी लाल प्रजापति, विधानसभा सचिव वेदपाल प्रजापति, विधानसभा महासचिव लोनी महक सिंह जाटव, राहुल सैन, राजकुमार प्रजापति (गौतम बुद्ध नगर) एवं अंकित बैसला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ये चौपालें पी डी ए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) गठबंधन को सुदृढ़ करने तथा 2027 के चुनावी तैयारियों को गति प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की गईं, जिसमें ग्रामीणों ने सपा के प्रति पूर्ण एकजुटता एवं समर्थन का संदेश व्यक्त किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top