महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए “मिशन शक्ति अभियान 5.0” के अंतर्गत पुलिस टीम ने किया जागरूकता अभियान
11/02/2025
0
(संवाददाता –उमेश कुमार भारद्वाज, गाजियाबाद)
गाजियाबाद। आज दिनांक 02 नवम्बर 2025 को मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत ग्रामीण जोन कमिश्नरेट गाजियाबाद में महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए मिशन शक्ति टीम एवं एण्टी रोमियो स्क्वॉड थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में व्यापक भ्रमण कर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। टीम ने उपस्थित महिलाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा किसी भी प्रकार की असुविधा, अपराध, असुरक्षा या समस्या की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1930 आदि पर संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
जागरूकता के उद्देश्य से पुलिस टीम द्वारा पैम्फलेट वितरित किए गए, जिनमें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याण योजनाओं एवं नए आपराधिक कानूनों (NCL) की जानकारी दी गई।
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना तथा सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें


