अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार, 2 महिलाओं को बचाया (Immoral prostitution racket busted, 6 arrested, 2 women rescued)
3/01/2025
0
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन इलाके में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ठिकाने पर छापा मारा। पुलिस ने इस दौरान दो पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया और 5 ग्राहकों समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
सहायक पुलिस आयुक्त, शालीमार गार्डन और थाना पुलिस टीम ने 28 फरवरी 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर बुध बाजार रोड, 150 फुटा, शालीमार गार्डन की एक इमारत (नं. 755 एक्सटेंशन, गेट नं. 10) के भूतल में छापा मारा। यहां लंबे समय से अनैतिक देह व्यापार का अवैध कारोबार चल रहा था।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 02 महिलाओं को वहां से मुक्त कराया, जिन्हें बहला-फुसलाकर इस धंधे में धकेला गया था। साथ ही, मौके से 5 ग्राहक और एक महिला संचालिका को गिरफ्तार किया गया।
बरामद सामान:
07 मोबाइल फोन
₹5,260 नकद
अनैतिक गतिविधियों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री
गिरफ्तार आरोपी:
1. सलीम (35 वर्ष) – निवासी शाहदरा, दिल्ली
2. सुशील कुमार (27 वर्ष) – निवासी लोनी, गाजियाबाद
3. प्रांजुल कनौजिया (26 वर्ष) – निवासी लोनी, गाजियाबाद
4. विवेक तोमर (26 वर्ष) – निवासी लोनी, गाजियाबाद
5. मोहम्मद नसीम (42 वर्ष) – निवासी सीमापुरी, दिल्ली
6. महिला संचालिका/मैनेजर – जिसने इस अवैध धंधे का संचालन
कैसे चलता था अवैध धंधा?
पूछताछ में पता चला कि महिला संचालिका ने किराए पर फ्लैट लेकर इस अवैध कारोबार को अंजाम दिया। भोली-भाली गरीब महिलाओं को पैसों और काम का लालच देकर इसमें धकेला जाता था। ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जाती और पीड़ित महिलाओं को सिर्फ गुजारा भर के पैसे दिए जाते थे।
कानूनी कार्यवाही
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3/4/5/6 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
यह कार्यवाही पुलिस की सतर्कता और अपराध पर सख्त रुख को दर्शाती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें