भाजपा जिला महामंत्री पर हमले और छेड़छाड़ के मामले पर आक्रोश (Anger over the case of attack and molestation on BJP District General Secretary)

0
लोनी। गाजियाबाद के लोनी के गुलाब वाटिका क्षेत्र में भाजपा जिला महामंत्री के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट एवं पथराव की घटना सामने आई है। इस मामले में पीड़ितों ने बुधवार को विधायक नंदकिशोर गुर्जर के कार्यालय का घेराव किया। सैकड़ों लोगों की भीड़ ने पुलिस प्रशासन पर लीपापोती का आरोप लगाते हुए पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रेस वार्ता में पीड़ितों ने सुनाई आपबीती: भाजपा जिला महामंत्री ने प्रेस वार्ता में रोते हुए कहा कि, "मेरे साथ छेड़छाड़ हुई, मेरे पति पर हमला किया गया और हमारे ऊपर पथराव किया गया। पुलिस ने हमारी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और घटना को गलत तरीके से प्रस्तुत कर लीपापोती की कोशिश की है।" उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की अपील की। अन्य महिलाओं ने भी मारपीट और लूटपाट की घटनाओं का जिक्र करते हुए पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष कौमुदी चौधरी ने पुलिस के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा, "मैं घटना के दिन स्वयं थाने गई, लेकिन वहां के अधिकारियों का व्यवहार बेहद चौंकाने वाला था। मुख्यमंत्री से न्याय की उम्मीद है।" विधायक नंदकिशोर गुर्जर का बयान: विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने महिलाओं और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "गाजियाबाद जल रहा है और यहां के कमिश्नर बांसुरी बजा रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध, गौहत्या, सट्टा और माफियाओं की सांठगांठ जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान को पलीता लगाया जा रहा है।" उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले को संगठन और मुख्यमंत्री तक ले जाया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी, "दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें, वरना जनता का आक्रोश झेलने के लिए तैयार रहें।" स्थिति तनावपूर्ण, प्रशासन पर उठे सवाल: इस घटना ने गाजियाबाद की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने न्याय की मांग करते हुए दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top