गाजियाबाद: साइबर सेल थाना टीला मोड़ ने साइबर ठगी के ₹2.38 लाख पीड़ित को लौटाए
7/22/2026
0
गाजियाबाद। कमिश्नरेट गाजियाबाद की साइबर सेल थाना टीला मोड़ ने साइबर अपराध के एक मामले में सराहनीय कार्रवाई करते हुए पीड़ित की ठगी गई पूरी धनराशि ₹2,38,952 वापस कराई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ब्रजभूषण पुत्र निरंजन सिंह, निवासी भारत सिटी, थाना टीला मोड़, ने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से हुई साइबर ठगी की शिकायत एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 33107260165671 के आधार पर साइबर सेल ने तत्काल जांच शुरू की।
जांच के दौरान साइबर सेल थाना टीला मोड़ की टीम ने संबंधित बैंक और अन्य एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर ठगी गई राशि को समय रहते होल्ड कराया। लगातार प्रयासों और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद 22 जुलाई 2026 को शिकायतकर्ता को ठगी गई ₹2,38,952 की पूरी राशि वापस दिला दी गई।
कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि को सुरक्षित कराया जा सके।
साइबर अपराधों के विरुद्ध गाजियाबाद पुलिस की यह कार्रवाई आमजन में विश्वास बढ़ाने और साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें


