बागपत के सांसद ने किया नेशनल अवार्डी विपुल जैन को सम्मानित ( Baghpat MP honored National Awardee Vipul Jain)
8/22/2024
1 minute read
0
बागपत।
वरिष्ठ नागरिक कल्याण ट्रस्ट बागपत द्वारा बागपत शहर के वात्सायन पैलेस में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस सम्मान समारोह में बागपत के नवनियुक्त सांसद डॉक्टर राजकुमार सांगवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उनका पगड़ी, फूलमाला, पटका तथा चादर औढाकर व मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया। इस मौके पर नेशनल अवार्डी एवं वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन को भी आमंत्रित किया गया था। उनका बागपत के भाजपा सांसद डॉ राजकुमार सांगवान ने फूल माला व पटका पहनाकर सम्मान किया और उनका हौसला बढ़ाया। वरिष्ठ नागरिक कल्याण ट्रस्ट के पदाधिकरियो ने विपुल जैन द्वारा देश व समाज के लिए किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर राकेश मोहन गर्ग ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण ट्रस्ट के संरक्षक राजपाल शर्मा व बशीर खान, अध्यक्ष महासिंह चौहान, महासचिव महेन्द्र सिंह धामा, कोषाध्यक्ष राकेश मोहन गर्ग, विजयपाल सिंह यादव, राधेश्याम शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, हरिमोहन शर्मा, जयप्रकाश धामा, वेदप्रकाश भारद्वाज, ब्रजमोहन गौतम, गजेन्द्र सिंह बली, राजेन्द्र प्रसाद, राजेश्वर तोमर, शीशपाल आर्य, डॉ सुरेश चन्द कौशिक, ब्रहमपाल रूहेला सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें