लोनी में धूमधाम से निकाली गयी अखण्ड भारत संकल्प यात्रा ( Akhand Bharat Sankalp Yatra was taken out with great pomp in Loni)
8/25/2024
1 minute read
0
लोनी । हिन्दू जागरण मंच जिला संयोजक नितिन शर्मा के नेतृत्व में भव्य अखण्ड भारत संकल्प यात्रा लोनी मे निकाली गयी। जिसमे भाजपा सहित कई हिन्दू संगठन के लोग शामिल हुए। अखण्ड भारत संकल्प यात्रा ग्राम टीला सहबाजपुर से आरम्भ होकर लोनी के ग्राम गढ़ी जस्सी में समापन किया गया। अखण्ड भारत संकल्प यात्रा का लोनी की जनता ने जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। हिमांशु शर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष युवां मोर्चा, रवि धामा जिला उपाध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के सुपुत्र नागेश्वर गुर्जर, शिवम कुमार भाजपा मण्डल अध्यक्ष, सतीश गुर्जर, भोले गुर्जर, गौसेवक अंशु पहलवान, गौसेवक मोहन आर्य, नीरज मावी बजरंग दल, सहित सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा निकालने में सम्पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
यात्रा में लोनी पुलिस प्रशासन ने भी काफी सहयोग किया उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को एक मास्टर प्लान की तरह सुचारू रखा। हजारों की संख्या में माँ भारती के सपूत भारत माता की जय के उद्घोष नारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। सभी के हाथों में भगवा एवं तिरंगा झंडा लहरा रहा था। लोनी एसीपी महोदय सूर्यबली मौर्या, एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा, लोनी बॉर्डर थाना इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, लोनी थाना इंस्पेक्टर प्रवीण बैनीवाल सहित सैकड़ों की संख्या में कई पुलिस थानों की पुलिस फोर्स यात्रा में साथ रही।
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें