विश्व युवा कौशल दिवस 2026: मुख्यमंत्री योगी ने युवाओं को दिया आत्मनिर्भर बनने का संदेश, 'कौशलम' पुस्तिका का किया विमोचन
7/16/2026
0
विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास मिशन एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बने युवाओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग तथा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा केंद्र सरकार के सफल 12 वर्षों के दौरान प्रदेश में कौशल विकास के क्षेत्र में हुई उपलब्धियों पर आधारित 'कौशलम' पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश का युवा कार्यबल प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है। सरकार युवाओं को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कौशल, नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से युवा न केवल आत्मनिर्भर बनेंगे, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करेंगे।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा और मेहनत के बल पर उत्तर प्रदेश वर्ष 2029-30 तक 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को हासिल करेगा और विकसित भारत के संकल्प को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि कौशल विकास केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार है। प्रदेश सरकार युवाओं को उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
मुख्य बातें
- विश्व युवा कौशल दिवस-2026 पर लखनऊ में आयोजित हुआ राज्यस्तरीय समारोह।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आत्मनिर्भर युवाओं को किया सम्मानित।
- 'कौशलम' पुस्तिका का विमोचन।
- कौशल विकास, नवाचार और उद्यमिता को बताया विकास की आधारशिला।
- वर्ष 2029-30 तक उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य दोहराया।
KJHTEJ News
"सच के साथ, हर खबर आपके पास"
Tags
अन्य ऐप में शेयर करें


