गीतांजली फाउंडेशन ने मथुरा शहर एवं आसपास के इलाकों की बस्ती में चलाया अनोखा अभियान: मिशन “हर घर दीवाली”(Geetanjali Foundation launched a unique campaign in the slums of Mathura city and surrounding areas: Mission “Every Home Diwali”)

0
● अनुप्रयोगी वस्तुओं से दीपावली पर 50 हजार लोगों के चेहरों पर लाई मुस्कान: 
 मथुरा: दीप पर्व की शुरुआत से ठीक पांच दिन पहले मथुरा शहर एवं आसपास के गांव एवं बस्तियों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 50 हजार लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की गई। दीवाली की सफ़ाई के चलते आम लोगो के घरों से निकलने वाली अनुप्रयोगी वस्तुओ को दुरुस्त कर जरुरतमंद लोगो तक पहुँचाई गई शहर के युवाओं की मदद से गीतांजली फॉउंडेशन ने रविवार को विशेष अभियान चलाकर 50 हजार लोगों में सामान वितरित किया।


 12 स्थानों पर चले इस अभियान में संस्था के करीब 350 वॉलिंटियर्स शामिल हुए, किसी को कपड़े दिए गए तो किसी को किताबे, छोटे बच्चो को खिलौने सहित जरूरतमंदों को राशन भी वितरित किया गया। संस्था के कुछ सदस्यों ने दीवाली पूजन की सामिग्री आतिशबाजी और मिठाइयों का इंतजाम भी जरूरतमंदों के लिए किया था। संस्था के सदस्य पिछले करीब एक महीने से इस अभियान के लिए शहर के सक्षम लोगो से सामान एकत्र कर रहे थे। घरो से अनुप्रयोगी सामान के अलावा कुछ लोगो ने वितरित करने के लिए नया सामान भी दिया। संस्था के करीब 350 वॉलिंटियर्स सुबह से इस अभियान में जुटे थे। जो देर शाम तक जारी रहा। संस्था गीतांजली फाउंडेशन 24 अक्टूबर 2018 से इस तरह से लोगो की मदद कर रही है। अब तक संस्था के माध्यम से 4 लाख परिवारों को छोटी छोटी मदद पहुँचाई जा चुकी है। संस्था से अब तक शहर के 40 हजार से ज्यादा लोग चुके हैं। जिन्होंने अपनी अनुप्रयोगी सामान मदद के लिए संस्था को दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top